कोल: युवक की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ़्तारी की मांग लेकर सासनी गेट पर रोड़ जाम कर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना सासनी गेट के लोधी विहार में युवक की गोली मारकर की गई हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आज मृतक के पारिवारिजनों व समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद मृतक के परिजन व समर्थक आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए और हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।