जौनपुर: सीमा द्विवेदी समेत 12 आरोपियों को मिली राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा वापस लिया गया
जौनपुर जिले के पंवारा थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भाजपा की राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी समेत 12 आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने सभी को आरोपमुक्त कर दिया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन तथा राज्यपाल की अनुमति के बाद लिया गया।