वैर: भोपर-मौखरोली-नावर सड़क 12 घंटे से बाधित, ग्रामीण परेशान
Weir, Bharatpur | May 14, 2026 भोपर, मौखरोली व नावर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 12 घंटे से अधिक समय से बाधित है। सड़क बंद होने से तीनों गांवों का संपर्क टूट गया है। स्कूली बच्चों, मरीजों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन ठप होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।