धर्मशाला: झुग्गियों में रहने वाले लोगों का आशियाना बनने का सपना साकार होने जा रहा, धर्मशाला में बोले टोंगलेन चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष
टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक भिक्षु जामयांग ने बताया कि उन्होंने संस्था की ओर से चिह्नित 29 झुग्गीवासियों में से 10 को अपने स्लम वेलफेयर प्रोग्राम के तहत 25-25 हजार रुपये के चेक दिए,शेष 19 को जल्द ही यह राशि दी जाएगी, इससे पहले टोंगलेन की सहायता से 42 परिवार झुग्गी से निकल कर अपने घर में रह रहे हैं।