धर्मशाला: SP कांगडा ने नशे में वाहन चलाने वालों की जांच के लिए 12 अल्को सेंसर खरीदने की दी जानकारी
रविवार को एसपी कांगडा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सडक सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस ने जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच के लिए 12 नए अल्को सेंसर खरीदे हैं, जिनकी मदद से चालकों की सटीक जांच की जा रही है। यह कदम विशेष रूप से रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।