धर्मशाला: चरान खड्ड से एक माह में पासू शिफ्ट होगी सब्जी मंडी, नरेंद्र मोंगरा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगडा
रविवार को नरेंद्र मोंगरा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगडा ने बताया कि पासू सब्जी मंडी के रास्ते से चीड़ के पेड़ों को कटवा दिया गया है। अब मंडी को शुरू करने के लिए शिमला फाइल भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी चरान स्थित मंडी को पासू सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एक माह के भीतर पासू सब्जी मंडी शुरू हो सकती है।