धर्मशाला: सोमवार सुबह आए तूफान के कारण नगरोटा बगवां में एक ट्रक पर गिरा पेड़, चालक समेत अन्य व्यक्ति की हुई मौत
कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह आए अंधड़ ने खूब तबाही मचाई, नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा गांव में एक ट्रक पर बरगद का पेड़ गिर गया,इसकी चपेट में आने से चालक संजीव कुमार और एक अन्य टेक चंद की मौत हो गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं,पेड़ को काटकर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया।