मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने थाना कांडों के दैनिक लेखन कार्य का किया निरीक्षण, अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर दिया जोर
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थानों में कांडों के दैनिक लेखन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केस डायरी, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। पुलिस पदाधिकारियों को रिकॉर्ड का समयबद्ध और सटीक संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।