गुना नगर: अधिकारियों से परेशान लोको पायलट ने खाया जहर, फेसबुक वीडियो में बयां किया अपना दर्द, रेलवे विभाग में हड़कंप
गुना में रेलवे के मालगाड़ी लोको पायलट हरिकेश मीणा ने कथित तौर पर अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। घटना से पहले उन्होंने डीआरएम को पत्र लिखकर और फेसबुक पर वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा बताई। उनकी पत्नी नमकीन देवी ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोको पायलट ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना, आरोप लगाया है।