खतौली: खतौली तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद
खतौली तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार दोपहर 3:00 के करीब आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार और मुजफ्फरनगर एसएसपी व डीऍम संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की फरियाद सुनी गई जिसमें मुख्य रूप से लड़ाई झड़प मारपीट चकबंदी जैसे कई मामलों का हाथों हाथ निस्तारण भी कराया गया।