बरेली: मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी घायल, पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों दरिंदे दबोचे गए
बरेली के क्योलड़िया में दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपी साकिब व मुनीश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दोनों वादी को धमका रहे थे। घेराबंदी पर भागते समय साकिब ने फायरिंग की, जवाब में उसके पैर में गोली लगी। दोनों से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद, आगे की कार्रवाई जारी।