बारुन: सिरिस हाई स्कूल मैदान में आज होगी पुलिस-पब्लिक ‘लोक संवाद गोष्ठी’
मगध क्षेत्र गयाजी के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिला पुलिस द्वारा आज शनिवार को जिलाव्यापी "लोक संवाद गोष्ठी" का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बारुण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागरिकों के लिए सिरिस हाई स्कूल के खेल मैदान को निर्धारित स्थल बनाया गया है। यह कार्यक्रम आज शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक आयोजित होगा।