जलेसर: गांव कुशवा में महिला के साथ नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, SSP से की शिकायत
Jalesar, Etah | Sep 30, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुशवा निवासी महिला राजकुमारी पत्नी अनिल कुमार के साथ नामजद लोगों ने 25 तारीख को लाठी डंडों से मामूली बात को लेकर मारपीट की घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा थाना अवागढ़ पर दर्ज कराई गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, तीर्थ राजकुमारी ने परिजनों सहित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है।