जलेसर: गांव नगला बंधा के समीप चालक को नींद का झोंका आने से कार विद्युत पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
Jalesar, Etah | Sep 29, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के एटा टूंडला रोड स्थित गांव नगला बंधा समीप आगरा की तरफ से आ रही कार, ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई गनीमत रही के सामने ईंटों का ढेर लगा था नहीं तो हो सकती थी बड़ी घटना,कार सवार आगरा से एटा आ रहे थे अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत के रहने वाले बताये गए,घटना सुबह समय लगभग 4:30 बजे की बताई गई।