जौनपुर: बीएसपी चौराहे पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग की
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के हरिपुर स्थित बीएसपी चौराहे पर जल निकासी और सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग एवं दुकानदार परेशान हैं। चौराहे पर गंदा पानी जमा रहने और कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी स