हरदोई: दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार बाबा की मौत, पोता घायल, हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर कालाआम बगिया के पास हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरदोई सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर कालाआम बगिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई इसमें एक बाइक पर सवार बाबा पोता गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया यहां पर शुक्रवार सुबह बाबा की मौत हो गई जबकि पोते को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।