मोतिहारी: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा नहर में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा नहर में कल मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। उक्त शव की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पकड़िया नोनिया गांव निवासी रामनाथ महतो के रूप में की गई है। कल शव को नहर के पानी में उपलाते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था आज पहचान की गई है। जानकारी रविवार को 12:30 बजे मिली।