गुना नगर: HN46 भारसूला चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, मुंबई रिलायंस कंपनी के इंजीनियर की दर्दनाक मौत
राघौगढ़ के भरसूला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर की टक्कर से रिलायंस कंपनी के इंजीनियर जीतेंद्र रैकवार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। घायल को बाइक और फिर जननी एक्सप्रेस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।