विदिशा नगर: एक्स-रे के लिए दर-दर भटक रहे मरीज, जिला अस्पताल की व्यवस्था फेल
विदिशा के जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में मशीनें होने के बावजूद समय पर जांच नहीं हो पा रही।बुधवार दोपहर 12 बजे मरीजों का आरोप है कि उन्हें एक कक्ष से दूसरे कक्ष में भेजा जा रहा है, जहां पहले से लंबी कतारें लगी हैं।