सिंघवारा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कनौर गांव के पास स्थानीय युवक का शव हुआ बरामद,कमतौल पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ प्रखंड अंतर्गत कनौर गांव के पास आज स्थानीय एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पहचान कनौर निवासी किशोरी शाह के पुत्र ललित साह के रूप में हुई। जानकारी मिलती ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। इधर सूचना पाते ही कमतौल पुलिस भी पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।मौके पर एसडीपीओ ज्योति कुमारी भी पहुंचकर पड़ताल की ।