गुण्डरदेही: नगर पंचायत गुण्डरदेही परिसर में कल लगाया जाएगा जन समस्या निवारण शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के मंसारूप आम जानता को अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर ज़्यादा न भटकना पड़े इसके लिए गाँव और नगरों में सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है कल नगर पंचायत गुण्डरदेही में भी सुशासन तिहार के अंतरगत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे शिकायत के बाद जो समस्या त्वरित निराकरण होने वाली होगी उसका त्वरित निराकरण उसी शिविर में किया जायेगा।