जसवंतनगर: बलरई में श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बलरई स्थित श्री चिंताहरण धाम में सत्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कासदेव महाराज के दिव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मूर्ति भ्रमण, कलश यात्रा एवं गणेश पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह आयोजन महंत सुनील महाराज के सान्निध्य हुआ।