सिंमडारी गांव में एक पागल कुत्ते ने 28 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के पैर को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजन तुरंत युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।