BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में हुई। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बसी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने बाइक पर आ रहे तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाशों के पैर में चोट आई।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मेरठ के खरखोदा निवासी जगत उर्फ मामा, अमरोहा निवासी दीपांशु उर्फ भूरा और गौतम बुद्ध नगर के छपरौला निवासी अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलो चोरी के विद्युत तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2026