बिंद: बिंद बाजार से शराब पार्टी करते चार लोग गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Apr 18, 2025 बिंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र क बिंद बाजार से शराब की पार्टी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान लखीसराय के बढ़हिया निवासी विवेक कुमार,राघवेंद्र कुमार बिंद गांव निवासी विरेंद्र कुमार और सकसोहरा निवासी सत्येंद्र कुमार वर्मा के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए चारो लोगों को शुक्रवार की दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश कर दिया है।