बिंद: बकरा गांव से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Apr 14, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव से सोमवार को दोपहर 12 बजे बिंद थाना की पुलिस ने हथियार और गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बकरा गांव निवासी विदेशी केवट के 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार।