बिंद: बकरा गांव से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Apr 17, 2025 बिंद थाना की पुलिस ने बकरा गाँव में छापेमारी कर लड़की से छेड़खानी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बीसा राउत के पुत्र दिवाकर कुमार है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम 5 बजे कहा आरोपी पर पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज हैं. लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी हैं. आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।