देवघर: जसीडीह प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में सवार होने के क्रम में यात्री गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
जसीडीह प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में सवार होने के क्रम में यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आरपीएफ ने सदर अस्पताल भेज दिया बताया गया कि धनबाद के कसिया ताड़ निवासी यशवंत सिंह शादी समारोह से लौट रहा था वह जसीडीह स्टेशन पर शुक्रवार शाम 7:40 गोड्डा रांची इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने पहुंचा था इसी क्रम में ट्रेन खुल गई और वह चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगा।