सोहागपुर: खेर माई मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम पर हुई चर्चा
शहडोल अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के लोगों ने शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक खेर माई मंदिर में संपन्न हुई है,बैठक में आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती उत्सव मानने को लेकर चर्चा की गई है,इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे हैं।