कोंडागांव: NH-30 मांझीआठगांव के पास अज्ञात ट्रक ने टाटा सफारी को मारी टक्कर, तीन युवक हुए घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
NH-30 मांझीआठगांव के पास गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे अज्ञात ट्रक ने टाटा सफारी वाहन को साइड से जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे टाटा सफारी वाहन रोड किनारे खेत में जा घुसी।इस हादसे में वाहन ने सवार हिमांशु ध्रुव,राहुल मरकाम और धनंजय कड़ियाम गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें फरसगांव अस्पताल से बेहतर उपचार हेतु शुक्रवार की सुबह 6 बजे जिला अस्पताल रिफर किया गया है।