बांसवाड़ा: मलवासा गांव में खेती के मुनाफे में हिस्सा मांगने पर ससुर ने बहू का हाथ लाठी से तोड़ा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
मलवासा गांव में खेती के मुनाफे में हिस्सा मांगने पर ससुर ने लाठी से तोड़ा बहू का हाथ 'डांगरा खेती' साझेदारी की खेती से हुए मुनाफे में अपना हक मांगना एक बहू को बेहद भारी पड़ गया। हिस्सा मांगने से नाराज ससुर ने अपनी ही बहू पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया, परिजनों ने बताया कि चंदा पत्नी गिरधारी निवासी मलवासा गांव में परिवार ने मिलकर डांगरा खेती की थी।