मरवाही: जीपीएम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच के दौरान नियमानुसार नहीं पाए जाने पर 150 बोरी पानी पाउच किया ज़ब्त
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में पानी पाउच, कोल्डड्रिक, मिनरल वाटर और आइसक्रीम के गुणवत्ता की जांच के लिए 19 से 22 मार्च तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अभिहित अधिकारी अपर्णा आर्या के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारती शांडिल्य ने जीपीएम जिले में काव्या फूड बेवरेज से पानी की बोतल का नमूना और शीतला