आगर: आगर से सांवरिया सेठ मंडफिया तक प्रभात फेरी समिति की धार्मिक बस यात्रा रवाना
आगर के अहीर मोहल्ला स्थित माधव बस्ती से नित्य प्रभात फेरी समिति के श्रद्धालुओं की एक विशेष धार्मिक यात्रा सांवरिया सेठ, मंडफिया राजस्थान के लिए रवाना हुई।हाथों में भगवा ध्वज लिए महिला, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु पिछले कई दिनों से बस्ती में नित्य प्रभात फेरी निकाल रहे हैं।