पनागर: गोराबाजार: 10 वर्षीय मासूम की तलाश जारी, नागेंद्र सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने तेज की तलाश
गोराबजार थाना क्षेत्र स्थित राजुल आशियाना से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 10 वर्षीय किशोर नागेंद्र कोल का सुराग अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए मिला है। बिलहरी क्षेत्र में लगे कैमरों की जांच के दौरान किशोर पैदल ही बरेला की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की विशेष टीमें अब उस रूट पर अपनी जांच