उदवंत नगर: उदवंत नगर में भीषण गर्मी का कहर, लू से जनजीवन हुआ प्रभावित
उदवंत नगर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार की शाम 4:00 के करीब स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर होते ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है, लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।