दुर्गावती: छाता गांव में आयोजित नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी राजेश सिंह उर्फ प्रधान ने फीता काटकर किया
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत छाता गांव में आयोजित नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार की रात्रि 8 बजे समाजसेवी राजेश सिंह उर्फ प्रधान के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। वही इस मौके पर उनके द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया गया।