गुलाना: सलसलाई के जंगल में शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला, दो बीघे गेहूं जलकर राख
सलसलाई जंगल में बुधवार दोपहर 2 बजे एक खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। किसान किशन राम सिंह मेवाडा ने बताया कि उनके खेत में विद्युत लाइन के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग लगते ही उन्होंने तुरंत ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।