सत्तर कटैया: सत्तर कटैया बाजार में बिहरा पुलिस ने छापेमारी कर 4 अपराधियों को दो लोडेड हथियार के साथ किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
सत्तर कटैया बाजार में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार अपराधियों को दो लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।