रसूलाबाद: अटिया रायपुर गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा दलित बस्ती में नहीं कराया गया विकास कार्य, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा दलित बस्ती में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया. जिससे वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वहीं पानी निकास को लेकर काफी दिनों से समस्या बनी हुई है. बावजूद इसके अभी तक समस्या का हल नहीं हो सका.