गुण्डरदेही: ग्राम डेगरापार में विधायक कुँवर निषाद ने कर्मा जयंती महोत्सव में भाग लिया, भवन निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की
ग्राम डेगरापार में कर्मा जयंती महोत्सव व सामाजिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद अध्यक्षता प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. श्री निरेंद्र साहू जी ने की। जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि सभी सामाजिक बंधु एक दिन समाज को जरूर देना चाहिए।समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में युवा आगे आए युवा समाज की परंपरा, संस्कृति, रीति रिवाज को समझे। हमें इतना भी आधुनिक नहीं होना चाहिए कि हम संस्कृति व संस्कारों को ही भूल जाए। पिछड़ा वर्ग में सबसे बड़ा समाज साहू समाज है।