गया टाउन सीडी ब्लॉक: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गया के रामशिला मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजा व हवन,कई कार्यकर्ता हुए शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर गया के रामशिला मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम बुधवार की सुबह 11 बजे किया गया। इस दौरान देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया।