राठ: गुलाब नगर इलाके की निवासी महिला ने शराबी पति पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 24, 2026 राठ कस्बे के गुलाब नगर इलाके की निवासी महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।