सिवनी: सिवनी कोतवाली पुलिस ने नकबजनी कांड में फरार आरोपी अमन उके को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त किया
Seoni, Seoni | Apr 29, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने नकबजनी मामले में फरार आरोपी अमन उके को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी के पास से चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल सहित करीब 1.36 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी अफरोज उर्फ बिजली और नवील खान को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।