वारासिवनी: पीएम स्वनिधि योजना से बदली विजय कुंभारे की तकदीर, चाय की दुकान बनी रोजगार का आधार
वारासिवनी के वार्ड 12 निवासी विजय कुम्हरे ने पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। चावड़ी के सामने छोटी चाय दुकान चलाने वाले विजय ने पहले 10 हजार, फिर 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये का ऋण लेकर दुकान का विस्तार किया। डिजिटल भुगतान और समय पर किश्त जमा करने से उनकी आय बढ़ी। आज उनकी दुकान आधुनिक बन चुकी है और वे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।