बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक के बाद नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल को APO किया
बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री की मैराथन बैठक के तुरंत बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल को गुरुवार शाम 6:30 बजे तत्काल प्रभाव से APO कर दिया है। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी आदेश में रावल को अविलंब जयपुर स्थित निदेशालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।