मंझनपुर: करारी में नाबालिग की रहस्यमयी मौत, पिता ने मदरसा प्रिंसिपल समेत 7 पर हत्या का लगाया आरोप, जबरन निकाह कराने का भी दावा
करारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद असद के रूप में हुई है। पीड़ित पिता अब्दुल मन्नान ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से शनिवार को समय 2 बजे दी गई तहरीर में कहा गया है कि 25 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे मोहम्मद असद को मदरसे से जुड़े लोगों ने बुरी तरह पीटा और पेड़ से लटका दिया।