मुरैना: नेशनल हाईवे 44 पर आरटीओ बैरल के पास ट्रक की ट्रक से टक्कर, चालक घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
Morena, Morena | Jan 5, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की NH- 44 पर आरटीओ बेरियल के पास एक ट्रक दूसरे ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसा, जिसमें चालक घायल हो गया और ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तभी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से एक तरफ किया गया, गनीमत रही कि ट्रक के आसपास कोई नहीं था नही तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।