लक्ष्मीपुर: बिशनपुर के पास स्कूल जाते समय शिक्षक सह मुखिया के पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर
बरहट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह अपराधियों ने शिक्षक सह मुखिया पुत्र गौतम कुमार दास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौतम कुमार दास लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी हैं और वर्तमान मुखिया महामनी देवी के बेटे हैं। वे अहले सुबह 3 बजे के लगभग बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।