दमोह: केवलारी पुलिया से नीचे गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल, ज़िला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | May 29, 2026 दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के केवलारी मार्ग पर पुलिया से बाइक गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुजनीपुर निवासी रविंद्र सिंह लोधी और रमेश आदिवासी बाइक से केवलारी जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने रमेश आदिवासी को मृत घोषित कर दिया