बहराइच: रेलवेस्टेशन के पास अपनी बहन की शादी का कार्ड बांट रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने किया हमला, युवक अस्पताल पहुंचा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन के पास अपनी बहन की शादी का कार्ड बांट रहे युवक पर बाइक सवार दो हमलावरों ने हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने रविवार दोपहर को बताया कि हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।